फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: बंगलूरू-अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 17 Jul 2026 09:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, बंगलूरू

सार

बंगलूरू से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में उड़ान से पहले बम की झूठी धमकी वाला नोट मिला।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
इंडिगो का नया लंबी दूरी का A321XLR विमान - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगलूरू-अहमदाबाद इंडियो की उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली। इस मामले में  पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बताया कि यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E-6423 में हुई, जिसे 16 जुलाई को रात 8 बजे बंगलूरू से रवाना होना था।

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाम लगभग 7.35 बजे एक क्रू सदस्य को आगे वाले शौचालय के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें लिखा था, 'मत जाओ। बम है! कृपया।'  इस खोज के बाद, तुरंत मानक संचालन प्रक्रियाओं को लागू किया गया।  विमान की पूरी सुरक्षा जांच की गई। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

शिकायत में एयरलाइन ने क्या कहा? 
केआईएएल हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में एयरलाइन ने कहा कि इस धमकी के कारण काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ। यात्रियों, चालक दल और एयरलाइन की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

पुलिस ने क्या कहा? 

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है, 'हम आपसे इस घटना की जांच में सहायता करने और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए गहन जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने और फर्जी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें