फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दामों में कर सकते हैं हवाई सफर, इंडिगो का धमाका ऑफर

Sat, 24 Jun 2017 07:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन हवाई यात्रा के लिए सस्ते टिकटों का ऑफर दे रही है। जुलाई- सितंबर मानसून सीजन को देखते हुए यह ऑफर निकाला है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एयरलाइन का किराया 1,015 रुपये से शुरू है। बागडोगरा-गोवाहाटी रूट का किराया 1,015 रुपये है, जिसको जुलाई से लागू किया जाएगा। जबकि चेन्नैई-बंगलुरू का किराया 1,119 रुपये, जम्मू-श्रीनगर का किराया 1148 रुपये, दिल्ली-जयपुर का किराया 1,189 रुपये, कोयंबटूर- चेन्नैई का किराया 1,220 रुपये और दिल्ली-मुम्बई का किराया 2,289 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने इससे पहले भी स्पेशल सेल निकाली थी। इंडिगो ने मानसून स्पेशल सेल के तहत सिर्फ 899 रुपये में टिकट हवाई यात्रा कराने का ऑफर निकाला था। इंडिगो ने  'ऑल टाइम लो' ऑफर निकाला था जिसके तहत 900 रुपये से भी कम में हवाई यात्रा किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें