फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: दुर्घटना से बची इंडिगो की फ्लाइट, टेकऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त ही फिसल गया विमान

Fri, 29 Jul 2022 09:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया गया है कि विमान जोरहाट से कोलकाता जाने वाला था। हालांकि, पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
रनवे पर फिसला विमान। - फोटो : ANI/Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में यात्री विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवाह को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया। बताया गया है कि विमान असम के जोरहाट से  बंगाल के कोलकाता जाने वाला था। हालांकि, जब इसे टेक-ऑफ के लिए लाया जा रहा था, उसी दौरान विमान फिसल गया। पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ।
विज्ञापन


घटना को लेकर इंडिगो ने किया ट्वीट
एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें एक विमान दिखाई दे रहा था, जो रनवे से फिसल गया और उसके पहिए घास में फंस गए। इंडिगो को टैग करते हुए उसने कहा कि गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो उड़ान 6F 757 (6E757) रनवे से फिसल गई और असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई।

उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए, इंडिगो ने कहा कि सर, हम इस घटना को गंभीर रूप से ले रहे हैं और इस मुद्दे को संबंधित टीम के साथ तुरंत उठा रहे हैं। कृपया उसी के लिए डीएम के माध्यम से पीएनआर साझा करें। 
विज्ञापन


एएआई के अधिकारी ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें