फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा; बाल-बाल बचे सभी यात्र

Sat, 13 Dec 2025 01:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम भुवनेश्वर से आई इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को तेज झटका लगा, लेकिन सभी 70 यात्री सुरक्षित रहे। तकनीकी खराबी के कारण विमान ग्राउंडेड कर दिया गया और अगली उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान के साथ लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान का पिछली हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी। विमान में उस समय करीब 70 यात्री सवार थे।

मामले में रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया, जिससे यात्रियों को एक तेज झटका महसूस हुआ। इसके बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। हादसे के बाद जांच में पाया गया कि विमान उड़ान के लिए तकनीकी रूप से सुरक्षित नहीं है। इसके चलते विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indigo Crisis: इंडिगो के यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं, पटना एयरपोर्ट से आज भी आठ फ्लाइट कैंसिल
विज्ञापन


यात्रियों ने रद्द काई अपनी यात्रा
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने अपनी टिकट दूसरी फ्लाइट के लिए रीशेड्यूल कराई। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Flight Crisis: एयरपोर्ट से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द, तीन उड़ानें रहीं लेट; 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें