फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान पीडब्लयू इंजन में गड़बड़ी के चलते अहमदाबाद लौटा

Sat, 08 Feb 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
इंडिगो विमान
विज्ञापन

अहमदाबाद से शुक्रवार को कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान को एयरबस 320 नियो विमान के प्रैट एंड व्हिटनी इंजनों में गडबड़ी हो जाने के बाद लौटना पड़ा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अहमदाबाद-कोलकाता 6ई125 उड़ान के इंजनों में बीच आसमान में कंपन होने लगा। इसलिए पायलट विमान को वापस अहमदाबाद ले गया। 

विज्ञापन


बता दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 13 जनवरी को एयर 320 नियो विमान के सभी 135 असंशोधित पी डब्ल्यू इंजनों को बदलने की समय सीमा 31 जनवरी से बढ़ार 31 मई कर दी थी। पिछले साल अक्टूबर में एक ही सप्ताह के अंदर एयर बस ए 320ए नियो विमानों के उड़ान भरने वाले स्थान पर लौट जाने की चार घटनाएं सामने आईं थी।

उसके बाद डीजीसीए ने कहा था कि बेहद जरूरी कदम उठाने की जरूरत है और उसने एक नवंबर को इंडिगो से 31 जनवरी तक 97 ए 320 नियो विमानों के पीडब्ल्यू इंजनों को हटाने को कहा था। इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि आज सुबह अहमदाबाद से कोलकाता जा रहे विमान को अहमदाबाद लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान पायलट ने तत्काल सावधानी संदेश भेजा और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें