हथियार निर्माण में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo-2022) में इस बार भारत के पवेलियन में स्वदेशी रूप से विकसित ASMI मशीन पिस्टल का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल डिफेंस एक्सपो में करेंगे।
इस हथियार को भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद बंसोड़ और डीआरडीओ लैब ने 14 महीने के समय में विकसित किया है।