फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: वायुसेना की बड़ी उपलब्धि, सी-17 विमान से भारी प्लेटफॉर्म को सफलतापूर्वक किया गया एयर-ड्रॉप

Thu, 07 Mar 2024 01:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IAF C-17 aircraft - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना (IAF) ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगभग 45,000 पाउंड वजन ले जाने में सक्षम बहुत ज्यादा लंबे और भारी प्लेटफॉर्म को आईएएफ सी-17 विमान से परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक हवा में गिराया गया। इसे एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीआरडीई) ने स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है। यह सी-17 विमान के जरिये विभिन्न सैन्य अभियानों में जमीन पर सैनिकों को महत्वपूर्ण सामग्री पहुंचाने की वायुसेना की क्षमता को बढ़ाएगा।

विज्ञापन


यह उपलब्धि न सिर्फ भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास की क्षमताओं का प्रमाण है, बल्कि सी-17 विमान की परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में सैन्य अभियानों के लिए अधिक दक्षता और बड़ी मात्रा में आवश्यक आपूर्ति और उपकरण पहुंचाने में मदद मिलेगी। 

सी-17 विमान से प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती ताकत और विदेशी सैन्य हार्डवेयर पर निर्भरता कम करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। एडीआरडीई की यह परियोजना देश के रक्षा क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति की क्षमता को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन


इससे भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप भी है, जिसका उद्देश्य रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें