फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: स्वदेशी कार टी-सेल थेरेपी बनी जीवनरक्षक, ल्यूकोमिया-ट्यूमर में आईआईटी-TMH को मिली बड़ी कामयाबी

Tue, 03 Jun 2025 07:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआईटी बॉम्बे और टाटा मेमोरियल के शोधकर्ताओं ने कार टी-सेल थेरेपी विकसित की है, जो ल्यूकोमिया, लिम्फोमा, गैस्ट्रिक और ब्रेन ट्यूमर के इलाज में कारगर साबित हुई है। मरीज की अपनी टी-कोशिकाओं को संशोधित कर बनाई गई इस थेरेपी से 100 में से 73 मरीजों को लाभ मिला।

विज्ञापन
स्वदेशी कार टी-सेल थेरेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार टी-सेल (कोशिका) थेरेपी गैस्ट्रिक और ब्रेन ट्यूमर के इलाज में खासी कारगर साबित हुई है। कई शोध अध्ययनों में इस थेरेपी के बेहद असरदार होने के सुबूत सामने आए हैं। मार्च में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे और टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के शोधकर्ताओं का ये शोधपत्र अमेरिकन सोसायटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी 2025 की सालाना बैठक में पेश किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Cancer Treatment In India: नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म.. भारत के डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी कामयाबी; जानिए सबकुछ

कैंसर के इस खास इलाज या कार टी-सेल थेरेपी को शोधकर्ताओं ने मरीज की खुद की रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं इस्तेमाल कर तैयार किया है। दरअसल, इस थेरेपी में कैंसर के मरीज के इलाज के लिए उसकी टी-कोशिका के जीन में बदलाव किया जाता है, ताकि वे कैंसर से लड़ सकें। रक्त कैंसर जैसे ल्यूकोमिया और लिम्फोमा के मरीजों पर आजमाया गया और यह बेहद कारगर रहा। करीब 100 में से 73 मरीजों को फायदा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- BharatGen: भारत में लॉन्च हुआ पहला स्वदेशी भाषा AI मॉडल, 22 भाषाओं में करेगा अनुवाद; दूर होंगी संवाद चुनौतियां

इलाज व असर के लिए दो चरणोंं में होता है परीक्षण
जब कोई नई दवा बनाई जाती है, तो उसे कई चरणों में आजमाया जाता है। पहला चरण किसी भी नई दवा की इंसानों पर की जाने वाली पहली जांच होती है। यह देखता है कि नई दवा इंसानों के लिए सुरक्षित है या नहीं और कितनी मात्रा यानी खुराक देनी चाहिए। इसे आमतौर पर 20 से 100 स्वस्थ लोगों पर आजमाया जाता है। दूसरे चरण में यह पता किया जाता है कि दवा असल में असरदार है या नहीं इसका कोई दुष्प्रभाव तो नहीं। इसमें दवा को 100 से 300 मरीजों पर आजमाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें