भारतीय सेना और डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान कुछ राउंड फायर किए गए। सेना के महानिदेशक जनरल बख्तरबंद कोर लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस कहलोन मौजूद रहे।