फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ‘परम सिद्धि’ को विश्व के 500 सुपर कंप्यूटर की सूची में मिला 63वां स्थान

Wed, 18 Nov 2020 01:55 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
सुपर कंप्यूटर (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत निर्मित ‘परम सिद्धि’ नामक भारतीय सुपर कंप्यूटर को विश्व के 500 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों की सूची में 63 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीएसटी के सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। सुपर कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत, दुनिया की सबसे बड़ी अवसंरचनाओं के केंद्र में से एक है और यह परम सिद्धि-एआई की रैकिंग ने साबित कर दिया है


उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि परम सिद्धि-एआई से हमारे राष्ट्रीय अकादमिक, विकास एवं अनुसंधान संस्थान मजबूत होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क पर फैले उद्योग और स्टार्टअप को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसटी ने कहा कि एआई प्रणाली से स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ होगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें