फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता: दुनिया को वैक्सीन तो सीरिया को चावल, विश्व समुदाय की भारत ने की मदद

Fri, 12 Feb 2021 07:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

भारत ने कोरोना महामारी के दौर में भी विश्व के अन्य देशों के प्रति हमेशा की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है। अब तक विश्व समुदाय के लिए 229.7 लाख यानी सवा दो करोड़ से ज्यादा कोरोना टीकों की खुराक की आपूर्ति की जा चुकी है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकों की 64.7 लाख डोज अनुदान के तौर पर मुहैया कराए गए हैं, जबकि 165 लाख डोज व्यावसायिक आधार पर दिए गए।  उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताहों में हम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका व प्रशांत महाद्वीप के अन्य देशों को भी कोरोना के टीके प्रदान कराएंगे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि सीरिया की सरकार के अनुरोध के जवाब में भारत सरकार सीरिया को उसकी खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के लिए 2000 मीट्रिक टन चावल देने जा रही है। 1000 मीट्रिक टन चावल की पहली खेप सीरिया को भारतीय राजदूत द्वारा दी जा चुकी है। बचा चावल 18 फरवरी तक सीरिया के पास पहुंचने की उम्मीद है।

 

सेना हटाने के 48 घंटे में होगी कमांडर स्तरीय वार्ता 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत-चीन कमांडर स्तर की वार्ता के 10 वें दौर के लिए भी राजी हो गए हैं। यह वार्ता पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील इलाके से सेना हटाने के 48 घंटे के अंदर होगी। इसमें बकाया मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन

 

 



किसान आंदोलन पर कनाडा के ट्रूडो ने संवाद के मार्ग को सराहा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कृषि कानूनों के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कनाडा के पीएम ट्रूडो ने लोकतांत्रिक रूप से संवाद के मार्ग को चुनने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कनाडा में भारतीय राजनयिक कर्मियों और परिसर को संरक्षण प्रदान करने में अपने सरकार की जिम्मेदारी को भी स्वीकार किया है। 


तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नजर

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पण पर सरकार कड़ी नजर रख हुए है। हम जल्द से जल्द उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर कोर्ट में सुनवाई 22 अप्रैल, 2021 को शुरू होगी। 

बता दें, बीते दिनों राणा के वकील ने अमेरिकी अदालत में कहा था कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि भारत ने हमलों के एक अन्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण का अनुरोध करना बंद कर दिया है। राणा (69) हेडली के बचपन का मित्र है और भारत ने 2008 के मुंबई हमलों में उसकी संलिप्तता के कारण उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। मुंबई आतंकी हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी। राणा को भारत में भगौड़ा घोषित किया जा चुका है जबकि वह खुद को भारत प्रत्यर्पित करने का विरोध कर रहा है। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें