फ्रांस ने घोषणा की है कि उनके देश से गुजरने के दौरान भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जेगलर ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर कहा, ‘मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि 23 जुलाई, 2018 से भारतीय पासपोर्ट धारकों को फ्रांस में किसी भी एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से गुजरने के दौरान एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी।