सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान।
- फोटो : Social Media
पश्चिम एशिया की यात्रा करने वाले भारतीय चार दिनों के लिए स्टॉपओवर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें सऊदी अरब के किसी भी शहर में जाने या उमरा करने की अनुमति मिल सकेगी। सऊदी के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने कहा, यह उमराह यात्राओं को सुव्यवस्थित करने के लिए सऊदी विजन 2030 का हिस्सा है।
अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री के साथ एक प्रेस वार्ता में वी मुरलीधरन ने मंगलवार को कहा, पश्चिम या मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले यात्री टिकट जारी करने की प्रक्रिया के भीतर वीजा प्राप्त कर सकते हैं, इस दौरान उन्हें उमराह करने या राज्य के किसी भी शहर में जाने की अनुमति मिल जाएगी। यह देखते हुए कि उमरा वीजा 90 दिनों के लिए वैध होगा। इस दौरान वीजा धारकों को सऊदी अरब में रहने और यात्रा करने की अनुमति होगी। इससे एक कुशल और सुविधाजनक तीर्थयात्रा सुनिश्चित हो सकेगी।
ईरानी ने कहा- हज यात्रा 2024 के लिए जारी किए जा चुके हैं दिशा-निर्देश
राबिया ने मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। राबिया इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि उन्होंने भारत ने सऊदी अरब से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में कई सार्थक पहलुओं पर चर्चा की है। इसमें हज यात्रा को सुगम बनाने के उपायों पर व्यापक बातचीत हुई है। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, हज यात्रा 2024 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जो भी यात्री जाना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
हज यात्रा को सुगम बनाने के लिए किए काफी प्रयास : राबिया
इस मौके पर राबिया ने कहा, सऊदी अरब ने दुनिया के देशों के लिए हज यात्रा को सुगम बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। इसमें हज के लिए मात्र 48 घंटे में वीजा, उमरा वीजा के लिए 90 दिन का समय तय किया गया है। इसके अलावा तीन और वीजा सेंटर शुरू करने की योजना है।