फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा सिंगापुर और हांगकांग से कम

Mon, 19 Jun 2017 06:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन सिंगापुर और हांगकांग जैसे अन्य वैश्विक वित्तीय केंद्रों के मुकाबले काफी कम है। स्विट्जरलैंड के निजी बैंकों के एक संगठन ने यह जानकारी दी है। मौजूदा ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्विस बैंक में भारतीयों का सिर्फ 120 करोड़ फ्रैंक यानी करीब 8,392 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


यह आंकड़ा 2015 के आखिर का है। इसमें पिछले कुछ सालों में 127.66 करोड़ फ्रैंक की गिरावट आई है। हालांकि अन्य वैश्विक वित्तीय केंद्रों को लेकर ऐसा कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है। जिनीवा स्थित एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट बैंक्स के मैनेजर जान लांग्लो से जब पूछा गया कि भारतीयों के पैसे जमा करने का ट्रेंड क्या है, तो उन्होंने कहा कि हमने फिलहाल इसे इस तरह से ट्रैक नहीं किया है।

वर्तमान में एसोसिएशन में नौ बैंक शामिल हैं। इनके कर्मचारियों की दुनियाभर में कुल संख्या 7500 है। यह बैंक वैल्थ मैनेजमेंट का कारोबार करते हैं। गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड ने हाल ही में ऑटोमैटिक एक्सचेंट ऑफ इन्फोर्मेशन का वादा किया है। जिसके तहत संबंधित देश को उनके नागरिकों द्वारा जमा कराए गए धन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें