फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 8.3 फीसदी घटा, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 26 Jul 2022 06:05 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

निर्मला सीतारणम ने कहा कि मीडिया सहित बहुत से लोगों के बीच आम धारणा यह है कि सभी भारतीयों का स्विट्जरलैंड व विदेशों में जमा पूरा धन काला धन (अघोषित) ही है।
विज्ञापन
कालाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2021 में 8.3 फीसदी घटा है। इसके अलावा काला धन कर कानून के तहत विदेशों में अघोषित धन-संपत्ति जमा के 368 मामलों में 14,820 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई है। यह जानकारी सोमवार को उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2020 की तुलना में 2021 में विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन में वृद्धि की कथित मीडिया रिपोर्ट असल में भ्रामक हैं।

विज्ञापन


निर्मला सीतारणम ने कहा कि मीडिया सहित बहुत से लोगों के बीच आम धारणा यह है कि सभी भारतीयों का स्विट्जरलैंड व विदेशों में जमा पूरा धन काला धन (अघोषित) ही है। बहरहाल, बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के जिन स्थानीय बैंकिंग सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर मीडिया काला धन बढ़ने का दावा कर रहा है, इन्हीं आंकड़ों से साफ होता है कि स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों के जमा धन में गिरावट आई है।

हंगामे के बीच हफ्तेभर में सिर्फ एक बिल पास
लोकसभा में एक हफ्ते में सिर्फ एक विधेयक भारतीय अंटार्कटिका बिल ही पारित हो पाया। सरकार की योजना सोमवार को पारिवारिक अदालत संशोधन बिल पर चर्चा कर इसे पारित कराने की थी। हालांकि हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, महंगाई पर चर्चा के लिए विपक्ष के विरोध से राज्यसभा में कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


निलंबन लोकतंत्र पर धब्बा
अपने चार सांसदों के लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबन को कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए धब्बा बताया है। गपार्टी के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा, सरकार निलंबन से हमें डराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें