फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- देश को बांटने की फिराक में हैं कुछ लोग, युवा देंगे मुंह तोड़ जवाब

Fri, 12 Jan 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं पर भरोसा जताया है कि वह देश को विभाजनकारी तत्वों से प्रभावित नहीं होने देंगे। यूथ डे और सर्वधर्म सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'कुछ लोगे देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश के युवा ऐसा नहीं होने देंगे। देश के युवा इन विभाजनकारी तत्वों से भ्रमित नहीं होंगे और करारा जवाब देंगे।'
विज्ञापन

 


मोदी ने कहा 'देश की सेवा में जुटा हुआ हर व्यक्ति आज स्वामी विवेकानंद का एक छोटा रूप ही तो है, जो दलित, पीड़ित, शोषित, वंचितों के लिए काम कर रहा है वही तो विवेकानंद के सपनों को पूर्ण करने वाला सिपाही है।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'विवेकानंद को मानना है तो भीतर से जाति का द्वेष, जाति-भेद का जहर खत्म करना होगा। वह भारत के सुख-दुख को अपना सुख मानने वाले महान पुरुष थे। हमारे समाज की खासियत है कि जब भी हमारे समाज में कोई बुराई आई तो सुधार का काम समाज के बीच में किसी न किसी ने शुरू किया। ऐसे महान समाजसुधारकों ने जन सेवा को केंद्र में रखा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें