भारतीय महिला राजनेताओं को अमेरिया और ब्रिटेन की अपेक्षा ज्यादा ऑनलाइन एब्यूज का सामना करना पड़ता है। अपनी तरह के इस पहले अध्ययन की रिपोर्ट पिछले साल हुए आम चुनाव में ट्विटर पर डिजिटल एब्यूज के डाटा के आधार पर तैयार की गई है।
एमनेस्टी इंडिया इंटरनेशनल ने मार्च 2019 से मई 2019 के बीच के 114716 ट्वीट्स का निरीक्षण किया। इनमें 95 फीसदी महिला राजनेताओं को मेंशन किया गया था। इसमें 13.8 फीसदी ट्वीट ऐसे मिले जो अपमानजनक थे और समस्या उत्पन्न करने वाले थे।
एमनेस्टी ने खुलासा किया कि इन 95 महिला नेताओं में 44 भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं, 28 कांग्रेस की और 23 अन्य दलों से थीं। सोशल मीडिया में उनके फैसलों की न सिर्फ आलोचना होती है बल्कि उन्हें अपमानित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है।