भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित परीक्षण केंद्र से साउंडिंग रॉकेट का परीक्षण किया। यह न्यूट्रल विंड व प्लॉज्मा डायनेमिक्स में व्यावहारिक भिन्नताओं का अध्ययन करेगा। इस रॉकेट का नाम साउंडिंग रॉकेट (RH-560) रखा गया है।
इस रॉकेट के जरिए इसरो वायमंडल में तटस्थ हवाओं में ऊंचाई पर होने वाले बदलाव और प्लॉज्मा गतिशीलता का अध्ययन करेगा।