फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब नहीं पहनेंगी हीना, भारतीय शूटर का ईरान में खेलने से इनकार

Fri, 28 Oct 2016 04:05 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान की ओर से विदेशी महिला खिलाड़ियों के लिए हिजाब (स्कार्फ) पहनकर खेलने की अनिवार्यता को भारतीय महिला शूटर ने चुनौती दे दी है। लंदन और रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पूर्व वर्ल्ड नंबर वन पिस्टल शूटर अर्जुन अवॉर्डी हीना सिद्धू ने तेहरान में होने जा रही एशियाई एयर गन शूटिंग चैंपियनशिप में खेलने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


हीना ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया को साफ किया है कि उन्हें इस कंपटीशन में हिजाब पहनकर खेलना मंजूर नहीं है। एनआरएआई ने भी उन्हें तीन से नौ दिसंबर को होने वाली इस चैंपियनशिप में खेलने के लिए बाध्य नहीं किया है। हीना के स्थान पर इस चैंपियनशिप के लिए हरवीन सराओ का चयन कर लिया गया है। खास बात यह है कि भारतीय टीम की बाकी सभी महिला शूटर तेहरान में ईरानी नियम के मुताबिक हिजाब पहनकर शूटिंग करेंगी।

एनआरएआई ने इस चैंपियनशिप के लिए 18 सीनियर व जूनियर महिला शूटरों का चयन किया है। इस चैंपियनशिप सुमा शिरूर, हरवीन सराओ और मलायका गोयल जैसी शूटर खेलने जा रही हैं। हीना के पति और उनके कोच कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट शूटर रौनक पंडित ने अमर उजाला से खुलासा किया कि हीना को निजी तौर पर लगता है कि खेलों के लिए हिजाब पहनने की अनिवार्यता ठीक नहीं है। वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे देशों के शूटर भी पहनेंगे हिजाब

सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
रौनक का कहना है कि ईरान में प्रवेश पर किसी भी महिला का हिजाब पहनना और घुटने से नीचे तक लंबा कोट पहनना अनिवार्य है। उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन खेलों के कंपटीशन में हिजाब पहनने के नियम पर आईएसएसएफ को ध्यान देना चाहिए।

ईरान में महिलाओं के हिजाब पहनकर खेलने का दुनिया भर में विरोध शुरू हो गया है। बीते माह ही अमेरिका की ग्रैंड मास्टर नाजी पाइकिड्जे बारनेस ने अगले साल ईरान में होने वाली वर्ल्ड महिला शतरंज में खेलने से इनकार कर दिया।

एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने कहा कि सिर्फ  हीना सिद्धू को एतराज था। उनकी जगह दूसरे शूटर का चयन कर लिया गया है लेकिन बाकी सभी शूटर तेहरान में सिर, कान और मुंह ढंककर ही खेलेंगे। ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है। ऐसा सिर्फ भारतीय शूटर ही नहीं बल्कि वहां आने वाले दूसरे देशों के शूटर भी करेंगे। यहां तक ईरान आने वाली विदेशी महिला सैलानियों को भी ऐसा करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें