अमेरिका में घृणा अपराध के दौरान भारतीय इंजीनियर की मदद करने वाले इयान ग्रिलट को सरकार की ओर से भारत आने का न्यौता भेजा गया है। इयान को उनकी बहादुरी के चलते ऐसा किया गया है। एक तरफ दुनिया में जहां अतिवादी मानसिकता पनप रही है। घृणा अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं भारत अपनी वर्षों पुरानी सभ्यता और संस्कृति अब भी डटा हुआ है। अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या मामले में भारत की ओर से उस अमेरिकी शख्स की वाहवाही की गई, जिसने भारतीय इंजीनियर को हमले के दौरान बचाने की भरसक कोशिश की और खुद भी गोली खाई।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इयान को कहा गया कि जब वे यात्रा के लायक हो जाए तो एक बार जरूर अपने परिवार के भारत घूमने आए। बता दें कि इयान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी उसे लंबे आराम पर रहना होगा। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके जल्द ठीक होने की कामना थी। इतना ही नहीं भारत की ओर से इयान को हर मदद का भरोसा भी दिया गया था।