इस नए ग्रह का द्रव्यमान 14जी/सीएम3 है। सौरमंडल से बाहर इसकी खोज प्रो. अभिजीत चक्रवर्ती की अगुवाई वाली फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) ने की है। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक भी शामिल थे। यह प्रयोगशाला अहमदाबाद में स्थित है।
भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती ने सौरमंडल के बाहर बृहस्पति से 13 गुने बड़े एक एलियन ग्रह की खोज की है। यह पृथ्वी से 731 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह अपने पास स्थित सितारे का चक्कर प्रत्येक 7.24 दिन में लगाता है। इसके साथ ही यह 1396 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ तेजी से गर्म हो रहा है।
विज्ञापन
इस नए ग्रह का द्रव्यमान 14जी/सीएम3 है। सौरमंडल से बाहर इसकी खोज प्रो. अभिजीत चक्रवर्ती की अगुवाई वाली फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) ने की है। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक भी शामिल थे। यह प्रयोगशाला अहमदाबाद में स्थित है। अहम बात यह है कि अपने सौरमंडल के बाहर यह तीसरा ग्रह है, जिसकी खोज भारत से और पीआरएल के वैज्ञानिकों ने की है। ग्रह के बारे में विवरण एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस टीम में भारत, जर्मनी, स्विटजरलैंड एवं अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल हैं। खोजे गए नए ग्रह की कक्षा में एक स्टार है जिसे टीओआई4603 अथवा एचडी 245134 का नाम दिया गया है। नासा ने शुरुआत में इसे सितारा कहा था।