फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: रवानगी से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी करने की तैयारी, एक जुलाई से बदलेंगे तत्काल टिकट के ये नियम

Sun, 29 Jun 2025 07:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Railway Reservation Chart New Rule: भारतीय रेलवे ने बड़े बदलावों की तैयारी की है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि 1 जुलाई, 2025 से केवल सत्यापित (वेरीफाइड) यूजर ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। जानिए और क्या बदलाव होंगे।
विज्ञापन
Indian Railways: भारतीय रेलवे टिकट के नियम में करेगा बदलाव - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन टिकट आरक्षण को लेकर होने वाली जद्दोजहद से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे बड़ी कवायद कर रहा है। कई अहम फैसले लिए हैं। कुछ फैसले ऐसे हैं, जिन्हें लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन्हीं में एक है टिकट आरक्षण चार्ट को लेकर रेलवे बोर्ड का प्रस्ताव। बोर्ड ने ट्रेनों के प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इसका मतलब दोपहर 1400 (दोपहर दो) बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के आरक्षण चार्ट 2100 ( रात नौ) बजे से पहले ही तैयार हो जाएंगे। इससे वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों की अनिश्चितता कम होगी। यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। इससे दूरदराज के इलाकों या बड़े शहरों के उपनगरों से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इससे वेटिंग लिस्ट कन्फर्म न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अधिक समय भी मिलेगा।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
नए पीआरएस से एक मिनट में 1.5 लाख से अधिक बुकिंग
रेलवे बोर्ड ने बताया कि नई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के माध्यम से अब प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा 1 जुलाई, 2025 से आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भी बदलाव होंगे। रेलवे के मुताबिक अब केवल प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।

 

 

रेलवे टिकट के लिए ओटीपी सत्यापन होगा (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
जुलाई महीने से शुरू होगी ओटीपी वेरिफिकेशन
इसके अलावा, जुलाई, 2025 के अंत से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए वन टाइम पिन (ओटीपी) आधारित वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में यूजर अपने डिजिलॉकर अकाउंट की मदद ले सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए डिजिलॉकर में सेव आधार कार्ड डाटा या किसी अन्य सरकारी आईडी का उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि सत्यापन के लिए मान्य डॉक्यूमेंट या किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसकी सूची रेलवे पहले ही जारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें - UP: बड़ा फैसला...सभी जोनल रेलवे की एक ट्रेन में 24 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, इस एक्सप्रेस से हुई शुरुआत

अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की सुधारों की प्रगति की समीक्षा
भारतीय रेलवे यात्रा के अनुभव को यात्री-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे के साथ यात्री की यात्रा टिकट आरक्षण के चरण से शुरू होती है। रेलवे टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन सुधारों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टिकटिंग सिस्टम स्मार्ट, पारदर्शी, सुलभ और कुशल होना चाहिए। योजना यात्री सुविधा पर केंद्रित होनी चाहिए। सिस्टम को हमारे यात्रियों के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Railways: आरआरबी के जरिए ट्रेन नियंत्रकों की सीधी भर्ती फिर शुरू करेगा रेल मंत्रालय, 2017 से बंद थी
विज्ञापन

भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
दिसंबर 2025 तक आधुनिक यात्री आरक्षण प्रणाली
रेल मंत्री ने यात्री आरक्षण प्रणाली के उन्नयन की समीक्षा की। यह परियोजना पिछले कुछ महीनों से क्रिस की तरफ से क्रियान्वित की जा रही है। नया पीआरएस मौजूदा लोड से दस गुना ज़्यादा भार संभालने में सक्षम है। यह मौजूदा पीआरएस में प्रति मिनट 32,000 टिकट से लगभग पांच गुना ज्यादा होगा। टिकट पूछताछ क्षमता दस गुना बढ़ जाएगी, अर्थात प्रति मिनट पूछताछ 4 लाख से बढ़कर 40 लाख से अधिक हो जाएगी। नए पीआरएस में बहुभाषी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बुकिंग और पूछताछ इंटरफेस भी है। नए पीआरएस में उपयोगकर्ता अपनी पसंद की सीट चुन सकेंगे और किराया कैलेंडर देख सकेंगे। इसमें दिव्यांगजनों, छात्रों, मरीजों आदि के लिए भी एकीकृत सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें