फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: होली से पहले ही फुल हुईं यूपी-बिहार, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें, एक टिकट पर 250 तक की वेटिंग

Thu, 07 Mar 2024 02:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी-बिहार और दिल्ली जाने वाले सभी ट्रेनों में वेटिंग अभी से 200 से 250 तक पहुंच गई है। 10 मार्च के बाद यूपी-बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें वेटिंग में आ चुकी हैं। जबकि राजस्थान की ट्रेनों में भी सीटें नहीं हैं...
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग हिस्सों से होली पर गांव जाने वालों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। भीड़ इस कदर है कि यूपी-बिहार, राजस्थान और दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन अभी से फुल हो गई हैं। अब ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। 25 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में यूपी-बिहार, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल से जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होने वाला है।

यूपी-बिहार और दिल्ली जाने वाले सभी ट्रेनों में वेटिंग अभी से 200 से 250 तक पहुंच गई है। 10 मार्च के बाद यूपी-बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें वेटिंग में आ चुकी हैं। जबकि राजस्थान की ट्रेनों में भी सीटें नहीं हैं। बीकानेर, जयपुर, उदयपुर समेत अलग-अलग ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर शहरों की तरफ जाने वाले ट्रेनों में वेटिंग भी आ गई है।

गुजरात, पश्चिम बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान से यूपी-बिहार जाने वाली रेगुलर और साप्ताहिक ट्रेनों में भी जगह नहीं है। होली के लिए इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। होली पर गांव जाने की चाह रखने वाले यात्रियों को अब कन्फर्म टिकट के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का इंतजार है। आगामी सप्ताह में सभी ट्रेनों के फुल होने की संभावना है। रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती है, तो ही राहत मिल सकेगी। होली पर घर जाने की भीड़ इस कदर है कि कई साप्ताहिक ट्रेनें भी फुल हो चुकी हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ये सभी रेगुलर ट्रेनें हैं, जबकि आने वाले एक सप्ताह के भीतर और भी होली स्पेशल ट्रेन चलाएंगे, जिससे भीड़ कम होगी, यात्रियों को राहत मिलेगी। लोगों को भी कन्फर्म टिकट भी मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें