फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के शौचालय दो अक्तूबर तक होंगे अपग्रेड, रेलवे ने तय की समयसीमा

Fri, 22 Jun 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने देश के सभी स्टेशनों पर स्थित शौचालयों के उन्नयन के लिए दो अक्तूबर की समयसीमा तय की है, जब केंद्र ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए वर्षभर चलने वाले समारोह शुरू करने की योजना बनायी है। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने सभी रेलवे जोन को एक पत्र लिखा है जिसमें यह बात कही गई है। आज सभी रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में सभी स्टेशनों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वहां पुरूष और महिला दोनों के लिए अलग दिव्यांग अनुकूल शौचालय होने चाहिए। 

पत्र में लोहानी ने लिखा है कि शौचालयों की खराब स्थिति के बारे में उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने लिखा है कि शौचालयों को स्वच्छ रखना स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है। 
विज्ञापन


पत्र में लिखा है, ‘‘राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर रेलवे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी स्टेशनों के शौचालयों की देखरेख सही तरीके से की जाए, उनका इस तरह से उन्नयन किया जाए ताकि वे स्वच्छ रहें, इसमें उनमें पर्याप्त रोशनी रखना, सही दरवाजे, कॉरिडोर, जलापूर्ति, उचित फर्श, फिटिंग को सितम्बर 2018 के अंत तक तैयार करना शामिल है।’’ 

लोहानी ने यह भी कहा कि शौचालयों की स्वच्छता को स्टेशन स्वच्छता ठेके का हिस्सा बनाया गया। 

पत्र में लिखा है कि उन स्टेशनों पर शौचालयों का निर्माण 30 सितम्बर तक हो जाना चाहिए जहां ऐसी सुविधा नहीं है और सभी रेलवे जोन से उन्हें एक कार्ययोजना अगले सात दिनों के भीतर भेजी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें