भारतीय रेलवे ने मंगलवार को 14 अप्रैल या उससे पहले नियमित ट्रेनों के लिए रद्द की गई सभी टिकटों का पूरा रिफंड करने का फैसला किया है। अगर किसी यात्री ने 14 अप्रैल 2020 या उससे 120 दिन पहले ट्रेन का टिकट बुक किया है और उसकी ट्रेन रद्द कर दी गई है। ऐसे में अब उसे टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हमेशा यात्रियों को अपने टिकट रद्द नहीं करने की सलाह दी है। आईआरसीटीसी के अनुसार भारतीय रेलवे द्वारा सिस्टम में ट्रेन को रद्द करने के बाद ऑटोमेटिक फुल रिफंड शुरू किया जाएगा। ये सभी टिकट लॉकडाउन की अवधि के दौरान बुक किए गए थे, जब रेलवे जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दे रहा था।
कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 15 अप्रैल से नियमित ट्रेन सेवाओं के लिए अग्रिम बुकिंग को निलंबित कर दिया था। खबर यह भी भारतीय रेलवे तत्काल यात्रा की अनुमति देने के लिए अपनी 230 विशेष रेलगाड़ियों को चुनिंदा रूटों पर परिचालन जारी रखेगा। पूरे देश में लॉकडाउन शुरू होने पर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की सभी नियमित ट्रेन सेवाएं 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं। हालांकि, फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा मई महीने से शुरू की थी।