फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Railways: कोहरे-ठंड के बीच स्टेशन पर टाइम काटने को मजबूर यात्री, रोज 7 घंटे देरी से चल रही ये ट्रेन

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:46 PM IST

सार

 Indian Railways: उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे से अधिक देरी से रही हैं। कोहरे के चलते यह समय और बढ़ सकता है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला


उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे से अधिक देरी से रही हैं। कोहरे के चलते यह समय और बढ़ सकता है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही हैं। रात के समय विजिबिलिटी कम रही है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। इसी वजह से ट्रेनों को सुरक्षित चलाया जा रहा है। यात्री असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल देख लें।


ये ट्रेनें चल रही है देरी से

अवध आसाम एक्सप्रेस (15910), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:07 है।यह ट्रेन 4 घंटा 38 मिनट लेट चल रही है।


ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 4:00 है। यह ट्रेन 3 घंटा 49 मिनट लेट चल रही है।


विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:20 है। यह ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट लेट चल रही है।


संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12393), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:55 है। यह ट्रेन 1 घंटा 23 मिनट लेट चल रही है।


शिवगंगा एक्सप्रेस (12559), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 8:30 है। यह ट्रेन 7 घंटा 46 मिनट लेट चल रही है।


दुरंतो एक्सप्रेस (12281), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:40 है। यह ट्रेन 2 घंटा 56 मिनट लेट चल रही है।

 

पूर्वा एक्सप्रेस (12381), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:05 है। यह ट्रेन 4 घंटा लेट चल रही है।


गोडा दिल्ली एक्सप्रेस (14049), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:10 है। यह ट्रेन 1 घंटा 10 मिनट लेट चल रही है।


बलिया से दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22581), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:45 है। यह ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट लेट चल रही है।


 सद्भावना एक्सप्रेस (14015), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 4:45 है। यह ट्रेन 36 मिनट लेट चल रही है।


लखनऊ दिल्ली एसी एक्सप्रेस (12429), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:30 है। यह ट्रेन 45 मिनट लेट चल रही है।


लखनऊ मेल (12229), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:55 है। यह ट्रेन 1 घंटा 38 मिनट देरी से चल रही है।


सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:40 है। यह ट्रेन 45 मिनट लेट चल रही है।


सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22419), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:55 है।

यह ट्रेन 39 मिनट लेट चल रही है।


पद्मावत एक्सप्रेस (14207), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:30 है। यह ट्रेन 3 घंटा 11 मिनट लेट चल रही है।


सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:10 है। यह ट्रेन 1 घंटा 58 मिनट लेट चल रही है।


एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12121), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:40 है। यह ट्रेन 33 मिनट लेट चल रही है।


दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20847), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:15 है। यह ट्रेन

2 घंटा 3 मिनट लेट चल रही है।


आनंद विहार से सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस (05578) की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 5:15 है, लेकिन इस ट्रेन को दोपहर 11:30 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

 

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल (05220)की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 8:00 बजे है। इसे दोपहर 12:00 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है।


गया क्लोन स्पेशल (02398) की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 8:20 मिनट है। इसे सुबह 9:20 मिनट के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next