आईआरसीटीसी द्वारा संचालित अहमदाबाद-मुंबई तेजस और लखनऊ-दिल्ली तेजस ट्रेनों की हालत खस्ता बनी हुई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, ये दोनों ट्रेनें हर साल जबरदस्त घाटे में आ रही हैं। यह घाटा इतना है कि तेजस ट्रेनों का संचालन जब से शुरू हुआ है, तब से ये ट्रेनें 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेल रही है।
अहमदाबाद- मुंबई तेजस
ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार मंगलवार को दोपहर 15.45 बजे प्रस्थान करती है, और उसी दिन रात 22.05 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार, मंगलवार को 06.40 बजे प्रस्थान करती है, और उसी दिन 13.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा और नडियाद स्टेशनों पर रुकती है। ट्रेन में एसी चेयर कार और एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच शामिल हैं।
नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलती है। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 82501 और 82502 इस रूट पर चलती है। नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस 15 बजकर 40 मिनट पर और उसी दिन 22 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाती है। बीच में यह ट्रेन गाजियाबाद और कानपुर में रुकती है। जबकि नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन लखनऊ से 6 बजकर 10 मिनट पर चल कर और 12 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाती है। कुल 511 किलोमीटर की दूरी तेजस एक्सप्रेस 6 घंटे 15 मिनट में पूरी करती है।
आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर चार्ज माफ करने की गुहार लगाई है, ताकि तेजस को घाटे से उबार कर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध ट्रेन संचालन की सेवाएं मिलती रहें। इससे रेलवे की छवि बेहतर होगी। रेलवे में पहली बार प्राइवेट ट्रेन तेजस का संचालन शुरू हुआ, जो रेलवे के विभिन्न चार्ज के चलते घाटे में चला गया है। वर्तमान में टिकटों की बिक्री के मुकाबले खर्च दोगुना है। इससे तेजस ट्रेन का संचालन घाटे में है।