फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: बढ़ी रेलवे की परेशानी,स्टेशनों में कल-परसों बढ़ने वाली है भीड़, यात्रियों को भी रखना होगा ये ध्यान

Sat, 09 Nov 2024 06:55 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, वैसे तो यात्रियों का लौटने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरु हो गया है। लेकिन सबसे ज्यादा यात्रियों का शनिवार,रविवार-सोमवार को लौटने का अनुमान है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां खत्म हो गई है। ऐसे में अब यूपी, बिहार,दिल्ली के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या गए यात्री अब लौट रहे है। रेलवे भी यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं आए इसलिए कई स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। लेकिन अब फिर से स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट करना रेलवे के लिए बढ़ा चुनौती बन रहा है। ऐसे में यात्रियों की सहायता कई महत्वपूर्ण उपाय करने जा रही है।  
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के जोन और डिवीजन को यात्रियों की सहायता के लिए निर्देश दिए है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है सभी मंडल प्लेटफार्मों,एफओबी और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ को रोकने के लिए व्यापक उपाय किए जा रहे है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, वैसे तो यात्रियों का लौटने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरु हो गया है। लेकिन सबसे ज्यादा यात्रियों का शनिवार,रविवार-सोमवार को लौटने का अनुमान है। क्योंकि शुक्रवार को छठ का समापन हुआ है। ऐसे में अधिकांश यात्रियों ने अपने रिटर्न की टिकट शनिवार और रविवार की करवाई है। ऐसे में स्टेशन में रविवार और सोमवार को ज्यादा भीड़ रहने का अनुमान है। आज शनिवार को भी स्टेशनों पर भीड़ देखने को मिली। क्योंकि अधिकांश यात्री शुक्रवार को ही अपने गंतव्य से रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सुरक्षित और व्यवस्थित यात्री आवागमन के लिए पर्याप्त वाणिज्यिक और आरपीएफ कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए है।वहीं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर के प्रवेश और निकास गेट पर टिकट की जांच करने वाले कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों को जीआरपी के साथ समन्वय कर प्लेटफार्म पर निगरानी रखने के लिए सतर्क किया है, ताकि प्लेटफार्म पर वापसी की भीड़ को कम किया जा सके।

रेलवे स्टेशनों पर वापसी करने वाले यात्रियों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से उद्घोषणाएं की जाएगी। आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी को आरक्षित कोचों में भीड़ न होने का भी निर्देश दिया है। सभी स्टेशनों में सीसीटीवी की मदद से स्टेशन परिसर में भीड़ का प्रबंधन किया जाएगा। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आवागमन पर निगरानी होगी। साथ ही सामानों की भी जांच पड़ताल की जाएगी।

रेलवे ने शुरु की है स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने भी छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद यात्रियों की वापसी और उससे उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान 8 नवंबर को सूर्योदय के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, इसलिए उस दिन के लिए 164 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 9 नवंबर के लिए 160, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेनों का आयोजन किया गया है ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें