फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन संचालन: रेलवे की 77 प्रतिशत गाड़ियां समय पर, फिर स्पेशल ट्रेनों में देरी क्यों? रेल मंत्री ने बताई वजह

Tue, 24 Nov 2026 06:37 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की 77 फीसदी ट्रेनें समय पर चल रही हैं। रेल मंत्री  के मुताबिक, समय पर ट्रेन चलाने के मामले में भारत जर्मनी से आगे है। जर्मनी में यह आंकड़ा 72 फीसदी है। हालांकि, भारत अब भी जापान से पीछे है। रेलवे में यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2026-27 में 800 करोड़ से अधिक यात्रियों के ट्रेन से सफर करने का अनुमान है।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे को और ट्रेनें चलानी होंगी। मांग और उपलब्ध ट्रेनों के बीच अंतर कम करने के लिए नई ट्रेनें शुरू करना जरूरी है। कोरोना महामारी के बाद से रेलवे करीब 2,500 ट्रेनें शुरू कर चुका है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ानी होगी।

विशेष ट्रेनों के देरी से चलने और गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाले समय पर रेल मंत्री ने कहा कि इनके संचालन को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों का रूट, समय और ठहराव कई बार आखिरी वक्त पर तय होता है। इस वजह से इनके संचालन में देरी होती है। हालांकि, अब करीब 70 से 80 फीसदी विशेष ट्रेनों को चलाने से पहले ही समय-सारिणी में शामिल कर लिया जाता है। पहले इन्हें कम समय के नोटिस पर शुरू किया जाता था।
विज्ञापन


रेलमंत्री ने बताया कि हाल के त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई थी। 26 सबसे व्यस्त दिनों में करीब 20 करोड़ लोगों ने ट्रेन से सफर किया। यह संख्या वर्ष 2025 की समान अवधि से 8 फीसदी अधिक थी। इस भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने त्योहारी सीजन में करीब 18 हजार अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं चलाईं। इनमें दिवाली और छठ के लिए चलाई गईं 8,000 विशेष ट्रेनें भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें