फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: अब रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज नहीं कर पाएंगे यात्री, दिल्ली-देहरादून शताब्दी में इसी वजह से लगी थी आग

Wed, 31 Mar 2021 03:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक चार्जिंग प्वाइंट स्विच ऑफ रहेंगे और इस दौरान यात्री उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे...
विज्ञापन
ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद से भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर और मुस्तैद हो गई है। ट्रेनों में आगजनी की घटना और यात्रा के दौरान रात में मोबाइल चोरी होने जैसी वारदातों को रोकने के लिए रेलवे कड़े कदम उठाने जा रहा है। रेलवे ने फैसला किया है कि रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में चार्जिंग प्वाइंट में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। ऐसे में यात्री रात में अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी। एक कोच में लगी आग देखते ही देखते सात कोच तक फैल गई थी। हालांकि इस दौरान किसी भी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद रेलवे ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। इसमें ये बात सामने आई थी कि चार्जिंग सॉकेट के कारण ही रेलवे के डिब्बों में आग लगी थी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया, रेलवे ने यह बड़ा निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक चार्जिंग प्वाइंट स्विच ऑफ रहेंगे और इस दौरान यात्री उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। इस घटना के बाद रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि रेलवे ने साल 2014 में सभी जोन को एक एडवाइजरी जारी की थी कि वह रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कोशिश करें कि यात्री मोबाइल और लैपटॉप चार्ज ना करें। इस फैसले से ट्रेंनों में सफर करने वाले यात्री प्रभावित होंगे। लेकिन इस नियम के कारण रात में मोबाइल चोरी जैसे वारदातें और ओवर चार्जिंग की वजह से मोबाइल ब्लास्ट की आशंका भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें