फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इटली के विशेषज्ञ कराएंगे भारतीय रेल में सुरक्षित सफर

Fri, 03 Feb 2017 03:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
इटली की रेल संरक्षा कंपनी अब सुरक्षित रेल सफर कराने के लिए भारतीय रेल मंत्रालय से तकनीकों को सांझा करेगी। रेल मंत्रालय ने इस बाबत बृहस्पतिवार को इटली के एफएस ग्रुप के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। 
विज्ञापन


बजट में राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष सृजित होने के साथ ही रेलवे मंत्रालय ने यात्री सुरक्षा व संरक्षा के लिए इटली की सरकार कंपनी एफएस ग्रुप के साथ तकनीकी सहायता के लिए समझौता किया है। रेलवे बोर्ड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर कोऑर्डिनेशनल सेफ्टी विनोद कुमार व एफएस ग्रुप के सीईओ रेनेटो मैजोनिसिनी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। 

इस मौके पर बताया गया कि साझा तकनीक से भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने में सक्षम होगी। सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा। सेफ्टी इंटीग्रेटेड लेवल फोर के तहत आधुनिक तकनीक से रोलिंग स्टॉक व रेलवे ट्रैक का गहन निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन


बताया गया कि इस ग्रुप के 69 हजार एक्सपर्ट 7 हजार ट्रेनों को सुरक्षित चलाने का काम विश्व में कर रहे है। यह ग्रुप फ्रांस, जर्मनी, सर्बिया समेत 60 देशों में अपनी सेवा मुहैया करा रहे है। रेलवे को उम्मीद है कि बार-बार हो रहे रेल फ्रैक्चर व हादसे को रोकने में विदेशों के विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारी हासिल कर भारतीय रेल ट्रैक पर भी सुरक्षित व संरक्षित यात्रा यात्रियों को कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें