फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए रेलवे ने अभी से दिया गिफ्ट, जारी की स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

Thu, 19 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। होली के दौरान रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दिल्ली-दरभंगा, निजामुद्दीन-कोचुवेल्ली, जम्मूतवी-उदयपुर, चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा-वाराणसी समेत कई रूट पर एसी स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियों में भीड़ को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04404/04403 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन कुल 70 फेरे लगाएगी। 04404 नई दिल्ली-बरौनी द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल 3 मार्च से 30 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 6:50 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में 04403 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार व शनिवार को बरौनी से रात के 9:35 बजे चलेगी व अगले दिन रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

एक अन्य स्पेशल ट्रेन दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04406 भी 2 मार्च से 29 जून के बीच प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली जंक्शन से पूर्वाह्न 11:15 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह 04405 प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से दोपहर 12 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

निजामुद्दीन से कोचुवेल्ली 04426 साप्ताहिक एसी सुपर फास्ट 4 फरवरी से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:55 बजे चलेगी व तीसरे दिन पूर्वाह्न 11 बजे कोचुवेल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04425 निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक सोमवार को कोचुवेल्ली से रात के 11 बजे चलेगी व बृहस्पतिवार को तड़के 3 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

मार्ग में मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, ईटारसी, नागपुर बल्लारशाह, रामागुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चिराला, ओंगल, नल्लौर, रेनीगुंटा, काटपेडी, जौलारपट्टी, सलेम, ईरोड, तिरूपुर, कोयम्बटूर, पालघाट, त्रिसूर, अलूवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरुवेल्ला, चेंगाननुर, कयानकुलम और कोल्लम रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04972 जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक एसी गरीब रथ स्पेशल 9 मार्च से 29 जून के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04971 उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 1:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, धूरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली तथा राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

train - फोटो : File Photo
ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस 9 मार्च से 29 जून के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:10 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व गोंडा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

एक अन्य स्पेशल ट्रेन बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा के बीच चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04998 बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल 5 मार्च से 25 जून के बीच प्रत्येक रविवार को बठिंडा से रात्र के 9:5 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04997 वाराणसी-बठिंडा 6 मार्च से 26 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से रात के 920 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 7 बजे बठिंडा पहुंचेगी। मार्ग में रामपुरा फुल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा,अम्बाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, रूड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ तथा सुलतानपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-अम्बाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय

रेलगाड़ी संख्या 04921 सहारनपुर-अम्बाला दैनिक एमईएमयू स्पेशल रेलगाड़ी सहारपुर से प्रात: 04.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन प्रात: 06.30 बजे अम्बाला छावनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04922 अम्बाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू अम्बाला छावनी से रात्रि 08.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्री 10.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04921/04922 सहारनपुर-अम्बाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल दोनों दिशाओं में दिनांक 01.02.2017 से लेकर 30.06.2017 तक चलेगी तथा मार्ग में यह रेलगाड़ी पिलखनी, सरसावां, कलानौर,जगाधरी, जगाधरी कारखाना, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बरारा, तंदवाल, केसरी व दुखड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं ठहरेगी। एक अन्य स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी-पठानकोट-जम्मूतवी डीईएमयू स्पेशल सप्ताह में 5 दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 04992 जम्मूतवी से पठानकोट सुबह 9:50 बजे चलेगी व उसी दिन दोहपर 12:10 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04991 पठानकोट से जम्मूतवी के लिए दोपहर 2:40 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 5:10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। दोनो दिशाओं में यह रेलगाड़ी 1 फरवरी से 30 जून के बीच प्रत्येक शनिवार व रविवार को छोडकर चलेगी। मार्ग में यह बाड़ी ब्रह्मण, विजयपुर जम्मू, साम्भा, घघवाल, हीरानगर, चकदयाला, छन, अरोनियां, बुधी, कठुआ माधोपुर पंजाब, सूजानपुर तथा भडोली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें