फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 प्रतिशत छूट के साथ महाराजा बनकर 'महाराजा एक्सप्रेस' में करें सफर

Sat, 10 Nov 2018 10:25 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस - फोटो : facebook
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने देश और विदेश से आए पर्यटकों के लिए कई लक्जरी ट्रेनें चला रखी हैं। इन लक्जरी ट्रेनों के लिए टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in का उपयोग करके बुक किए जाते हैं। लेकिन अब आईआरसीटीसी इन यात्रियों को छूट दे रहा है। आईआरसीटीसी ने महाराजा एक्सप्रेस के हर दूसरे टिकट की बुकिंग पर 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। हालांकि यह एक सीमित अवधि के लिए है।
विज्ञापन


यह छूट सभी के लिए लागू है। चाहे वह भारतीय हो या विदेशी, दोनों ही इस छूट का फायदा उठा सकेंगे। पहले व्यक्ति को पूरा टिकट लेना होगा वहीं अगर आपके साथ  कोई सहयोगी इस सफर का आनंद उठाना चाहता है तो वह 50 फीसदी छूट के साथ अपना टिकट बुक कर सकता है। इसके लिए आप महाराजा एक्सप्रेस की वेबसाइट पर भी विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

बता दें कि पिछले साल, आईआरसीटीसी ने पश्चिम और दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों की यात्रा के लिए 'दक्षिणी सोजोरन' और 'दक्षिणी ज्वेल्स' नामक नए पैकेजों के साथ दो और मार्गों पर ट्रेन चलाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


                       Journeys Date                                                                                                          Journeys Name
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें