फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: माल ढुलाई में बड़ी छलांग, खाद्यान्न और कोयले की ढुलाई में सबसे ज्यादा तेजी; पढ़ें ताजा आंकड़े

Wed, 04 Nov 2026 04:40 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्तूबर के बीच रेलवे ने कुल 978.78 मिलियन टन माल की ढुलाई की। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 935.10 मिलियन टन था।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने अक्तूबर 2026 में माल ढुलाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान रेलवे ने 145.07 मिलियन टन माल की ढुलाई की। यह अक्तूबर 2025 के 133.93 मिलियन टन के मुकाबले 8.32 प्रतिशत अधिक है। खाद्यान्न, घरेलू कोयले और अन्य प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में वृद्धि से रेलवे के प्रदर्शन को मजबूती मिली है।
विज्ञापन


अक्तूबर में खाद्यान्नों की ढुलाई 26.3 प्रतिशत बढ़ी। घरेलू कोयले की ढुलाई में 16 प्रतिशत और अन्य माल में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा क्लिंकर में 10.4 प्रतिशत, घरेलू कंटेनरों में 6.3 प्रतिशत, लौह अयस्क में 5 प्रतिशत, खनिज तेल में 1.9 प्रतिशत और तैयार स्टील की ढुलाई में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बिजली घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयले की आपूर्ति भी बढ़ाई गई। अक्तूबर 2026 में रेलवे ने प्रतिदिन औसतन 469.8 रेक कोयले की आपूर्ति की। अक्तूबर 2025 में यह आंकड़ा 393.2 रेक प्रतिदिन था। इस तरह बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सात महीने में 978.78 मिलियन टन माल ढुलाई
वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्तूबर के बीच रेलवे ने कुल 978.78 मिलियन टन माल की ढुलाई की। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 935.10 मिलियन टन था। इस तरह सात महीने की अवधि में माल ढुलाई 4.67 प्रतिशत बढ़ी।
विज्ञापन


यात्री यातायात में भी बढ़ोतरी
अक्तूबर 2026 में रेलवे ने 64.72 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। पिछले साल अक्तूबर में यह संख्या 63.52 करोड़ थी। वहीं, अप्रैल से अक्तूबर 2026 के दौरान रेलवे से 443.8 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 431.4 करोड़ था। इस दौरान गैर-उपनगरीय यात्री यातायात में 4.2 प्रतिशत और उपनगरीय यातायात में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें