भारतीय रेलवे ने 2018-19 के दौरान प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री से 139.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, इसी सत्र के दौरान प्लेटफॉर्मों पर विज्ञापनों और दुकानों से 230.47 की कमाई हुई। इस बात की जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में दी।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में पूछे गए सवाल कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कृषि में किया जा सकता है पर जवाब दिया, 'हां इसका उपयोग मौसम, फसल और मूल्य पूर्वानुमान, उपज का आकलन आदि में किया जा सकता है। अन्य भी कई क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रायोगिक अध्ययन किया जा रहा है।