फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी कंपनी को बड़ा झटका, रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन सेट निर्माण में किया अयोग्य घोषित

Wed, 23 Dec 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन सेट बनाने में शामिल चीन की कंपनी को करारा झटका लगा है। रेलवे ने चीनी संयुक्त उद्यम सीआरआरसी-पायनियर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को अयोग्य घोषित कर दिया है। इस टेंडर की कीमत लगभग 1,800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


अब केवल दो घरेलू कंपनियां भेल और मेधा सर्वो ड्राइव्स की बोलियां मान्य हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मेधा को पहले ऐसी दो ट्रेन सेट के निर्माण का ठेका मिला था, क्योंकि उसने सबसे कम बोली लगाई थी।

इस टेंडर को लेकर केवल तीन कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिसमें बीजिंग स्थित सीआरआरसी लिमिटेड और भारत के पायनियर का संयुक्त उपक्रम था जिसका हरियाणा में प्लांट है। 
विज्ञापन


मेधा, भेल और सीआरआरसी-पायनियर इलेक्ट्रिक इंडिया केवन इन तीनों कंपनियों ने ही इस परियोजना में अपनी बोलियां लगाई थीं। इसके तहत 44 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन सेट का निर्माण शामिल था। रेलवे को निविदाओं का मूल्यांकन करने और अंतिम फैसला लेने में लगभग चार सप्ताह लगे।

आपको बता दें, रेलवे ने वंदे भारत रेलगाड़ियों के निर्माण को लेकर इस साल की शुरुआत में टेंडर आमंत्रित किए थे। इसी दौरान लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव एक प्रमुख मुद्दा बन गया। इसके बाद निविदा रद्द कर दी गई। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय तकनीकी आधार पर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें