फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: तत्काल टिकट और चार्ट टाइमिंग के बाद रेलवे ने बदला VIP कोटा नियम, अब इस समय तक करना होगा आवेदन

Wed, 23 Jul 2025 05:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे की ओर से इमरजेंसी कोटा टिकट के नियमों में ये बदलाव हाल ही में लिए गए उस फैसले के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें ट्रेन रवाना होने से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
indian railways train new - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे मंत्रालय ने चार्ट तैयार करने और तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करने के बाद अब आपातकालीन कोटा के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। रेल मंत्रालय कहना है कि यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम एक दिन पहले आपातकालीन कोटे के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय की ओर से इमरजेंसी कोटा के नियमों में बदलाव से संबंधित एक परिपत्र को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, रात 12 बजे के बाद दिन के 1 बजे के बीच रवाना होने वाली सभी ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटा अनुरोध यात्रा के एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक ईक्यू सेल तक पहुंच जाना चाहिए, जबकि दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे के बीच रवाना होने वाली शेष सभी ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटा अनुरोध यात्रा के एक दिन पहले 4 बजे तक ईक्यू सेल तक पहुंच जाना चाहिए। ट्रेन के प्रस्थान के दिन प्राप्त होने वाले अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके अलावा रविवार या सार्वजनिक छुट्टियों के मामले में भी सर्कुलर में उल्लेख किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि छुट्टियों के दिन चलने वाली ट्रेनों का कोटा अनुरोध कार्यदिवस वाले ही मान्य किए जाएंगे। रविवार या उसके बाद छुट्टियों वाले दिन के इमरजेंसी कोटा भी पिछले कार्य दिवस के कार्यालय समय के दौरान ही मान्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से इमरजेंसी कोटा टिकट के नियमों में ये बदलाव हाल ही में लिए गए उस फैसले के मद्देनजर लिया गया है, जिसमें ट्रेन रवाना होने से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का फैसला किया गया है। नए नियम के अनुसार सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे के बीच रवाना वाली ट्रेन का पहला चार्ट एक दिन पहले रात को 9 बजे तक तैयार हो जाएगा। इसी तरह से दोपहर दो बजे से रात 11:59 बजे तथा रात 12 बजे से सुबह पांच बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट आठ 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें