कोहरे के कारण संचालन पर असर, रेलवे को अभी से ही सता रहा डर
- फोटो : एएनआई
ट्रेनों की सामान्य समय-सारिणी बाधित
घने कोहरे के कारण लोको पायलट ट्रेन को सामान्य गति सीमा से कम पर चलाते हैं, क्योंकि उन्हें आने वाले सिग्नल का रंग सुनिश्चित करना होता है और ट्रैक की स्थिति के बारे में भी सावधान रहना होता है। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी के कारण ट्रेनों की सामान्य समय-सारिणी बाधित हो जाती है। हर साल सर्दियों के मौसम में यात्रियों को ट्रेनों के विलंबित होने या रद्द होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में घने कोहरे होती हैं।घने कोहरे के दौरान सामान्य गति से ट्रेन चलाना यात्रियों के साथ-साथ ट्रेनों के लिए भी जोखिम भरा होता है। ट्रेन 6 से 10 घंटे तक लेट चलती है।
लगभग 26977 कोहरा सुरक्षा उपकरण
रेल मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दिए आंकड़ों के मुताबिक,कोहरे के प्रभाव को कम करने और कोहरे के मौसम के दौरान ट्रेन संचालन में लोको पायलटों की सहायता के लिए पिछले साल अक्तूबर तक ट्रेन संचालन के लिए लगभग 26977 कोहरा सुरक्षा उपकरण प्रदान किए गए थे।
आगामी सर्दियों में कोहरे के मौसम में ये ट्रेनें होगी प्रभावित
1) गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (गुरू, शनि)
यह रेल सेवा दिनांक 04.12.25, 06.12.25, 11.12.25, 13.12.25, 18.12.25, 20.12.25, 25.12.25, 27.12.25, 01.01.26, 03.01.26, 08.01.26, 10.01.26, 15.01.26, 17.01.26, 22.01.26, 24.01.26, 29.01.26, 31.01.26, 05.02.26, 07.02.26, 12.02.26, 14.02.26, 19.02.26, 21.02.26, 26.02.26 व 28.02.26 को (26 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि)
यह रेल सेवा दिनांक 05.12.25, 07.12.25, 12.12.25, 14.12.25, 19.12.25, 21.12.25, 26.12.25, 28.12.25, 02.01.26, 04.01.26, 09.01.26, 11.01.26, 16.01.26, 18.01.26, 23.01.26, 25.01.26, 30.01.26, 01.02.26, 06.02.26, 08.02.26, 13.02.26, 15.02.26, 20.02.26, 22.02.26, 27.02.26 व 01.03.26 को (26 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
रेल सेवाओं के फेरों में कमी
1) गाड़ी संख्या 12988, अजमेर- सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस
(रेल सेवा प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को)
दिनांक 02.12.25, 04.12.25, 06.12.25, 09.12.25, 11.12.25, 13.12.25, 16.12.25, 18.12.25, 20.12.25, 23.12.25, 25.12.25, 27.12.25, 30.12.25, 01.01.26, 03.01.26, 06.01.26, 08.01.26, 10.01.26, 13.01.26, 15.01.26, 17.01.26, 20.01.26, 22.01.26, 24.01.26, 27.01.26, 29.01.26, 31.01.26, 03.02.26, 05.02.26, 07.02.26, 10.02.26, 12.02.26, 14.02.26, 17.02.26, 19.02.26, 21.02.26, 24.02.26, 26.02.26 व 28.02.26 को (39 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस
(रेल सेवा प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को)
दिनांक 03.12.25, 05.12.25, 07.12.25, 10.12.25, 12.12.25, 14.12.25, 17.12.25, 19.12.25, 21.12.25, 24.12.25, 26.12.25, 28.12.25, 31.12.25, 02.01.26, 04.01.26, 07.01.26, 09.01.26, 11.01.26, 14.01.26, 16.01.26, 18.01.26, 21.01.26, 23.01.26, 25.01.26, 28.01.26, 30.01.26, 01.02.26, 04.02.26, 06.02.26, 08.02.26, 11.02.26, 13.02.26, 15.02.26, 18.02.26, 20.02.26, 22.02.26, 25.02.26, 27.02.26 व 01.03.26 को (39 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस
(रेल सेवा प्रत्येक शनिवार को)
दिनांक 06.12.25, 13.12.25, 20.12.25, 27.12.25, 03.01.26, 10.01.26, 17.01.26, 24.01.26, 31.01.26, 07.02.26, 14.02.26, 21.02.26 व 28.02.26 को (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रूगढ़ (प्रतिदिन) एक्सप्रेस
(यह रेल सेवा प्रत्येक मंगलवार को)
दिनांक 09.12.25, 16.12.25, 23.12.25, 30.12.25, 06.01.26, 13.01.26, 20.01.26, 27.01.26, 03.02.26, 10.02.26, 17.02.26, 24.02.26 व 01.03.26 को (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।