इन तारीखों में बुक होगी टिकट
रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुकिंग की शुरुआत की तारीख 14 अगस्त 2025 होगी, जो 13 अक्टूबर 2025 की एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) तारीख के लिए होगी। इसके तहत पहले यात्रा का टिकट 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी का टिकट 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख के लिए 'कनेक्टिंग जर्नी फीचर' के जरिए बुक किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: राहुल के रात्रिभोज में उद्धव को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर बवाल; शरद पवार बोले- यह विवाद अनावश्यक
इन शर्तों का करना होगा पालन
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर) वापसी यात्रा के लिए लागू नहीं होगा। इस योजना के तहत छूट केवल तब मिलेगी जब आगे और वापसी दोनों यात्राएं एक ही यात्रियों के लिए बुक की जाएंगी। वापसी यात्रा में यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान होने चाहिए।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बुकिंग केवल दोनों दिशाओं में कन्फर्म टिकटों के लिए ही मान्य होगी। कुल 20 फीसदी की छूट केवल वापसी यात्रा के बेस किराए पर दी जाएगी। योजना के अनुसार, आगे और वापसी दोनों यात्राओं में यात्रा श्रेणी (क्लास) और प्रारंभ-गंतव्य स्थान एक समान होना चाहिए। इस योजना के तहत बुक किए गए टिकटों के लिए किसी भी प्रकार का किराया वापसी (रिफंड) नहीं मिलेगा।