फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रैकमैन से लेकर अधिकारी तक बनेंगे रेलवे की आंख और कान, लॉन्च होगी वेबसाइट

Mon, 05 Feb 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

भारतीय रेल में बढ़ते हादसों को देखते हुए भारतीय रेलवे एक वेबसाइट लॉन्च करने वाला है। जिसमें व्हिसलब्लोअर्स को एक प्लैटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें वह सीधे उच्च अधिकारियों को सुरक्षा में हुई चूक के बारे में सीधे बता पाएंगे। उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। इस वेबसाइट को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने बनाया है। इसके जरिए रेलवे का कोई भी कर्मचारी जिसमें ट्रैकमैन से लेकर अधिकारी तक अनाम खुलासे करके एक सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वेबसाइट के जरिए इंजीनियर द्वारा सुरक्षा के प्रोटोकॉल को तोड़ने से लेकर किसी के द्वारा ट्रेनों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही और ड्यूटी पर सोते गेटमैन तक के बारे में सूचना दी जा सकेगी। इस बेवसाइट की सीधे निगरानी रेल मंत्रालय के सुरक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा- इसे सार्वभौमिक रिपोर्टिंग तंत्र कहा जाता है। हमें उम्मीद है कि यह वेबसाइट मार्च से शुरू हो जाएगी।

एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष रहते हुए भी लोहानी ने इसी तरह की वेबसाइट को लॉन्च किया था। यह सिस्टम कैसे काम करता है और कैसे मदद करेगा इसे समझने के लिए रेलवे अधिकारियों ने अयर इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात की है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बनाते हुए इस वेबसाइट के जरिए हर कर्मचारी रेलवे प्रशासन के लिए आंख और कान का काम करेगा। ऐसी उम्मीद है कि कुछ सूचनाएं गलत हो सकती हैं लेकिन इससे यह फायदा होगा कि हम तुरंत उसकी जांच कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें