फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में खत्म होगा हबीबगंज शताब्दी का हाल्ट, रेलवे बचाएगा 12 मिनट

Sat, 30 Jan 2021 02:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय रेलवे कुछ ट्रेनों के ऐसे हाल्ट को कम करने की योजना बना रहा है, जहां यात्री संख्या कम है। हबीबगंज से नई दिल्ली के बीच चल रही शताब्दी एक्सप्रेस उन ट्रेनों में से एक है। रेलवे के मुताबिक, हबीबगंज से नई दिल्ली आने वाले शताब्दी एक्सप्रेस का ललितपुर का हाल्ट खत्म किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अगर ऐसा होता है कि शताब्दी 12 मिनट पहले ही दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन को हाल्ट स्टेशन पर रोकने से लेकर फिर शुरू करने में इतना ही समय लगता है। दिल्ली से मुंबई के बीच ऐसे संभावित हाल्ट की संख्या 12-14 के बीच है। 02001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन दोपहर तीन बजे हबीबगंज से निकलती है।

यह गाड़ी शाम 5.22 बजे ललितपुर पहुंचती है और एक मिनट का हाल्ट लेकर शाम 5.23 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह गाड़ी रात 11.55 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है। इसी तरह नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस हर दिन सुबह साढ़े पांच बजे चलकर सुबह 11.27 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचती है। फिर एक मिनट रुकने के बाद यहां से रवाना होती है और दोपहर में 2.25 बजे हबीबगंज आती है। 
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों के जो स्टॉपेज हो सकते हैं, वो हैं भोपाल से दिल्ली-मुंबई रूट पर पड़ने वाले ललितपुर, दतिया, डबरा, बबीना, पिपरिया, बानापुरा, छनेरा, बुरहानपुर, पचोरा, चालीसगांव, बेलापुर, दोड़ा और उरूली मुख्य रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें