फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधा के लिए जून माह से रेलवे का मेगा ऐप 'हिंदरेल'

Mon, 24 Apr 2017 07:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जून में एक मेगा ऐप लांच करने जा रहा है। इसमें यात्रियों को पूर्व के सभी ऐप से कहीं बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसमें ट्रेनों के आवागमन की जानकारी, देरी, रद्द होने, रनिंग स्टेटस व सीट उपलब्धता की जानकारी भी मिल सकेगी। इस ऐप का नाम हिंदरेल हो सकता है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यात्री टैक्सी की बुकिंग, कुली सेवा, रिटायरिंग रूम, होटल और टूर पैकेज व खान-पान की सेवाएं भी बुक की जा सकेंगी। रेलवे इन सभी सुविधाओं को सेवा प्रदाताओं के साथ रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के आधार पर उपलब्ध कराएगा।

इस ऐप से लोगों को सुविधा मिलने के साथ रेलवे की जेब भी भरेगी। ऐप से हर साल 100 करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है। रेलवे में अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि उनको ट्रेनों के लेट होने जैसी सही जानकारी तक नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने भी माना कि ट्रेनों के लेट होने की जानकारी उपलब्ध कराने में अब भी दिक्कतें आती हैं, लेकिन अब नए ऐप के आने से ऐसी तमाम दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह ऐप जून में लॉन्च होगा और इससे आप ट्रेन को भी ट्रैक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें