फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों और छात्रों को रेलवे देती है ये बेहतरीन सुविधाएं, जानकर दिल खुश हो जाएगा

Sun, 05 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अपनी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे हर समय कोई न कोई खास ऑफर निकालते रहता है, ताकि लोग अधिक से अधिक ट्रेनों में सफर करें जिससे रेलवे का मुनाफा बढ़े। शायद आपको पता न हो, लेकिन रेलवे ने बेरोजगार युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जो उनके लिए काफी फायदेमंद हैं। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे कुछ खास श्रेणियों के तहत छात्र-छात्राओं को बड़ी छूट देती है, जिनमें घर से स्कूल या कॉलेज आना-जाना, स्टडी टूर, रिसर्च के काम से संबंधित यात्रा करना और विदेशी छात्रों के सफर सहित कुल 6 कैटेगरी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी 6 कैटेगरी हैं, जिसके तहत छात्र-छात्राएं रेलवे की ओर से बड़ी छूट पा सकते हैं-

- छात्राएं स्नातक (ग्रेजुएशन) करने तक मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के माध्यम से द्वितीय श्रेणी (सेकेंड क्लास) में मुफ्त में सफर कर सकती हैं, जबकि छात्रों को यह सुविधा 12वीं क्लास तक के लिए दी गई है। रेलवे की ओर से यह सुविधा मदरसे में पढ़ रहे बच्चों के लिए भी दी जाती है। 
विज्ञापन


- ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रेल टिकट पर 75 फीसदी की छूट मिलती है। इस छूट के तहत छात्राएं सेकेंड क्लास तक में सफर कर सकती हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा देने वाले छात्रों को रेल किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती है। यह छूट भी सेकेंड क्लास में सफर करने के लिए होती है। 

- ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को साल में एक बार स्टडी टूर के लिए सेकेंड क्लास की रेल टिकट किराये में 75 फीसदी की छूट मिलती है। 

- अपने गृह नगर जाने वाले छात्रों को भी भारतीय रेलवे सस्ते में सफर कराता है। इसके तहत सामान्य श्रेणी में आने वाले छात्रों को  स्लीपर और सेकेंड क्लास के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती है, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति में आने वाले छात्रों को स्लीपर और सेकेंड क्लास टिकट पर 75 फीसदी की छूट मिलती है। 

- वाणिज्यिक मरीन (समुद्री जहाज) की नेविगेशनल या इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग करने वाले छात्र और मरीन इंजीनियर अप्रेंटिस को भी स्लीपर क्लास टिकट पर 50 फीसदी की छूट मिलती है।  

- 35 वर्ष तक के रिसर्च स्कॉलर्स को रिसर्च से जुड़े कामों के लिए रेल सफर करने पर किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती है। यह छूट भी स्लीपर और सेकेंड क्लास से सफर करने पर मिलती है। इसके अलावा वर्क कैंप में भाग लेने जा रहे छात्रों या गैर-छात्रों को भी स्लीपर और सेकेंड क्लास में रेल किराये पर 25 फीसदी की छूट दी जाती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें