फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी-3 टियर इकोनॉमी कोच तैयार: 72 की जगह इस कोच में बैठेंगे 83 यात्री

Sun, 21 Mar 2021 03:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
AC 3-tier economy coaches - फोटो : Special Arrangement
विज्ञापन

वातानुकूलित कोच में यात्रा करना अब ज्यादातर लोगों के पहुंच में होगा। रेलवे ने एक विशेष कोच तैयार किया है, जो वातानुकूलित है और सीट की संख्या भी अधिक है।

विज्ञापन


सीट की संख्या अधिक होने की वजह से यात्रा किराया भी कम वसूला जाएगा। एलएचबी इकोनॉमी क्लास के कोच को आवश्यक मंजूरी के बाद सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाया जाएगा।

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में पहले लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) एसी थ्री टियर इकॉनमी क्लास कोच तैयार कर परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इस कोच में कुल 83 बर्थ हैं। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सुविधाजनक सीढ़ी को बेहतर डिजाइन के साथ लगाया गया है। बर्थ के संकेतक को नाइट लाइट से जोड़ा गया है। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, जन शताब्दी व विशेष ट्रेनों को छोड़कर सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में इस कोच को लगाया जाएगा।

भारतीय और पश्चिमी शैली की शौचालयों की बेहतर डिजाइन के साथ ही दिव्यांग फ्रेंडली प्रवेश द्वार बनाए गए है। बेहतर रखरखाव के लिए सीट और बर्थ के मॉड्यूलर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें