फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway Jobs: युवाओं में भारतीय रेलवे में नौकरी को लेकर होड़, एक पद के लिए तीन उम्मीदवार ठोक रहे दावा

Wed, 13 Aug 2025 03:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने बताया कि 2024-25 की भर्ती में कंपटीशन बहुत तेज रही। आरपीएफ कांस्टेबल के लिए हर पद पर 1,076 से ज्यादा उम्मीदवार थे, जबकि नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट पदों के लिए लगभग 720 उम्मीदवार हर पद पर आए। तकनीशियन पदों पर करीब 189 और एएलपी पदों पर लगभग 98 उम्मीदवार हर पद के लिए कंपटीशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में सरकारी नौकरी की दौड़ किसी से छिपी नहीं है। यह दौड़ ऐसी है कि लाखों लोग कम वेतन के बावजूद सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। भारत में सरकारी नौकरी के पीछे मुख्य कारण यह भी है कि यह प्राइवेट नौकरी के मुकाबले कई फायदे देती है। सरकारी नौकरियों में रेलवे की नौकरी के प्रति युवाओं का आकर्षण सबसे ज्यादा है।  

विज्ञापन


इसका उदाहरण यह है कि हाल ही में रेलवे ने सात मुख्य श्रेणियों में लगभग 64,197 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित की। इसके लिए कुल 1.87 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसका मतलब है कि एक पोस्ट के लिए करीब 3 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह जानकारी रेलवे ने संसद में साझा की है। रेलवे ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2024 तक भारतीय रेलवे में कुल 92,116 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। रेलवे ने इन रिक्तियों को भरने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की हैं।

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, 1.08 लाख पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष 10 बड़ी नोटिफिकेशन जारी की गई हैं। इनमें 92,116 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में असिस्टेंट लोको पायलट , तकनीशियन, रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल स्टाफ और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी शामिल हैं। इनमें असिस्टेंट लोको पायलट के 18,799 पद के लिए  18,40,347 आवेदन आए। जबकि तकनीशियन की 14,298 पद के लिए 26,99,892 आवेदन आए। वहीं, आरपीएफ कांस्टेबल के 4,208 पद, 45,30,288 आवेदन आए है।
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि 2024-25 की भर्ती में कंपटीशन बहुत तेज रही। आरपीएफ कांस्टेबल के लिए हर पद पर 1,076 से ज्यादा उम्मीदवार थे, जबकि नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट पदों के लिए लगभग 720 उम्मीदवार हर पद पर आए। तकनीशियन पदों पर करीब 189 और एएलपी पदों पर लगभग 98 उम्मीदवार हर पद के लिए कंपटीशन कर रहे हैं। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 55,197 पदों के लिए पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा 150 से ज्यादा शहरों में 15 भाषाओं में आयोजित हुई। इनमें ALP, RPF-SI, कांस्टेबल, JE, DMS, CMA जैसी प्रमुख श्रेणियों के परिणाम भी आ चुके हैं। जबकि तकनीशियन पदों के लिए 14,298 में से 9,000 से अधिक उम्मीदवारों का चयन हो चुका है। भर्ती एक साथ नहीं, बल्कि धीरे-धीरे और क्रमबद्ध तरीके से हो रही है।

2024 में घोषित वार्षिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, 2025 में भी भर्ती जारी रहेगी। अब तक दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी हो चुकी हैं। इनमें CEN 01/2025 - सहायक लिपिक (ALP) के लिए 9,970 पद (मार्च 2025 में परीक्षा) और CEN 02/2025 - तकनीशियन के लिए 6,238 पद (जून 2025 में परीक्षा) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें