हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। डॉक्टरों की विशेष टीम ने मानसिक तौर पर उन्हें फिट भी घोषित किया है। लेकिन भारतीय डॉक्टरों का इसे लेकर कुछ और ही सोचना है। इनका कहना है कि भारतीय नेताओं के भी स्वास्थ्य परीक्षण होने चाहिए। साथ ही इनकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक होनी चाहिए।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि ट्रंप की रिपोर्ट देखने के बाद स्पष्ट हो चुका है कि उन्हें करीब 17 फीसदी तक हार्ट अटैक का खतरा है। उन्होंने कहा कि भारत में भी राजनेताओं के इस तरह के परीक्षण होने चाहिए।