पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ
- फोटो : twitter
कजाकिस्तान में गुरुवार को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भारत की ओर से पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। 1996 में बने इस संगठन की इस साल की बैठक कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की जा रही है। कजाकिस्तान और चीन के अलावा इस समूह में कीर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। भारत और पाकिस्तान समेत बेलारूस, अफगानिस्तान, ईरान और मंगोलिया को इसमें निरिक्षक का दर्जा दिया हुआ था।
खबर है कि इस बैठक के साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। हालांकि, विदेश मंत्रालय की ओर से आए इस बयान में कुछी स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है। मंत्रालय के अनुसार इस बात की संभावना जताई जा रही है। भारत इस बार बतौर सदस्य बैठक में हिस्सा लेगा।
साथ ही विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि इस बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत होने की संभवाना है। मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में व्यापार, संचार, एनर्जी, बैंकिंग और आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में परस्पर सहयोग पर बात की जाएगी। साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ किया कि पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच कोई मुलाकात तय नहीं है।