अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी को मानवाधिकार नायक का सम्मान दिया जाएगा। वे अमेरिका के 7वें डब्ल्यूसीएच रॉयल समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (IHRO) के अध्यक्ष डॉ. नेम सिंह प्रेमी को मानवाधिकार नायक का सम्मान दिया जाएगा। वे अमेरिका के 7वें डब्ल्यूसीएच रॉयल समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दुनिया के अनेक देशों में मानवाधिकार अभियानों में असहाय लोगों की सेवा करने और उनकी पीड़ा बांटने के कारण उन्हें यह सम्मान दिया जायेगा। सम्मान समारोह लॉस वेगास में 27-28 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान किया जाएगा जिसके व्यवस्थापक प्रिंसेज मारिया लियोनोरा टोरेस हैं l
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रॉयल महार्लिका पुरस्कार मुख्य तौर पर पर्यावरण रक्षकों, शांति के लिए काम करने वालों और समाज में परिवर्तन-निर्माताओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। डॉ. नेम सिंह प्रेमी तब पहली बार चर्चा में आए थे जब 17 भारतीयों को शारजाह में एक मामले में हुई फांसी की सजा को टालने में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी प्रकार लीबिया में 400 भारतीयों के पासपोर्ट जब्त होने के बाद केंद्र सरकार के नेतृत्व में उन्होंने अभियान चलाया और उनकी वतन वापसी सुनिश्चित की।