फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भारतीय नौसेना पहली बार इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 15 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भारतीय नौसेना पहली बार इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जिसके जरिए उन्हें अफसरों की पोस्ट के लिए सेवा में शामिल किया जाएगा। पहली नौसेना प्रवेश परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की जाएगी।



नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि स्थायी कमीशन और शॉर्ट-सर्विस कमीशन स्ट्रीम में अफसरों के तौर पर नौसेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए देशभर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 


ये परीक्षा स्नातक के बाद अधिकारियों के सीधे चयन के लिए आयोजित होगी। वर्तमान में उम्मीदवारों को कुछ प्रविष्टियों के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के आधार पर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।


अब नए सिस्टम में, हालांकि, एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग आईएनईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।  


परीक्षा में चार सेक्शन होंगे, जिसमें अंग्रेजी, तर्क और संख्यात्मक एप्टीट्यूड, सामान्य विज्ञान और गणित शामिल हैं। उम्मीदवारों को सभी सेक्शनों को पास करना होगा।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next