फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना कमांडर सम्मलेन: प्राचीन काल के जहाजों की हुई प्रदर्शनी, CDS अनिल चौहान और नेवी चीफ हुए शामिल

Mon, 04 Sep 2023 03:39 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Indian Navy - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने सोमवार को तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की। बैठक की शुरुआत रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने की। इसमें सीडीएस अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बैठक में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा की जाएगी। इसमें तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के तौर-तरीकों पर भी विचार विमर्श होगा। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी आगे सम्मेलन में नौसेना कमांडरों के साथ बातचीत करेंगे। सम्मेलन और एनएसए, सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुखों के साथ बातचीत का उपयोग परिचालन वातावरण का विश्लेषण करने, तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और समुद्री बलों की तैयारी का आकलन करने के लिए भी किया जाएगा।  

सम्मेलन में प्राचीन भारतीय स्टिच्ड जहाज के मॉडल को प्रदर्शित किया गया। परियोजना का लक्ष्य है कि जहाजों को एक साथ सिलने की 2000 साल पुरानी प्राचीन तकनीक को पुनर्जीवित करना है। इसका उपयोग प्राचीन समय में समुद्र में जाने वाले जहाजों के निर्माण के लिए किया जाता था। भारतीय नौसेना 2025 में पारंपरिक तरीकों से इस जहाज पर यात्रा करेगी।
विज्ञापन


कई नीतिगत निर्णयों पर होगा मंथन
नौसेना कमांडरों का सम्मेलन द्विवार्षिक आयोजन है, जो महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श और निर्माण के लिए आपसी बातचीत की सुविधा प्रदान करता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की अध्यक्षता में भारतीय नौसेना का वरिष्ठ नेतृत्व पिछले छह महीनों के दौरान किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेगा। सम्मेलन में आगामी महीनों में आगे बढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कुमार ने कहा कि उभरते राष्ट्र के रूप में हमें अपने आस-पास हो रहे सामाजिक परिवर्तनों को अपनाना चाहिए। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हम सीडीएस और अन्य दो सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 

यह सम्मेलन देश के समग्र आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सुरक्षित समुद्री वातावरण के विकास की दिशा में कई अंतर-मंत्रालयी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ नौसेना कमांडरों की संस्थागत बातचीत का अवसर प्रदान करेगा।

आईकॉन-2023 का उद्घाटन
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने सोमवार को दिल्ली कैंट के आर्मी हॉस्पिटल में नेत्र विज्ञान में नवाचार आईकॉन- 2023 पर राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा का उद्घाटन किया। बता दें, आईकॉन-2023 दो दिवसीय आयोजन है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आयोजन शैक्षणिक और नवीन कौशल और सतत चिकित्सा शिक्षा का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें